{"_id":"aa57cc3c6d0c9c4dd222dc510aea932f","slug":"164-gps-will-form-the-government-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"164 ग्राम पंचायतों में अब बनेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
164 ग्राम पंचायतों में अब बनेगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरम के अभाव में 161 ग्राम सभाओं में नवनिर्वाचित प्रधानों की सरकार नहीं बन पाई थी। वहीं, तीन ग्राम पंचायतों में प्रधानों का निर्वाचन नहीं हुआ था। इन ग्राम पंचायतों में चार मार्च को शपथ दिलाकर सरकार का गठन होगा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा होने के लिए दो तिहाई सदस्यों की संख्या अनिवार्य है। जिले की करीब 161 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं हुआ। इन ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों की शपथ भी नहीं हुई। उधर, विकास खंड मल्लावां, माधौगंज और सुरसा की एक एक ग्राम पंचायत में प्रधान पद के दोबारा चुनाव हुए। अब 164 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने चार मार्च को विकास खंडों पर शपथ और सात मार्च को ग्राम पंचायतों में प्रथम बैठक कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत की छह समितियाें के गठन का भी आदेश दिया है। डीएम ने नौ मार्च तक आख्या जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन