{"_id":"5c9911d2bdec2213e3054b3d","slug":"161553535442-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी में उमड़े मरीज, साढ़े उन्नीस सौ बने पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी में उमड़े मरीज, साढ़े उन्नीस सौ बने पर्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। दिन में गर्मी और रात में मच्छरों का प्रकोप होने से संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। होली की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी खुलने से मरीजों की भीड़ उमड़ी। आम दिनों की अपेक्षा कहीं अधिक 1950 पर्चे बने और डाक्टरों के कक्ष में मरीजों की कतारें लगी रहीं।
गर्मी की शुरुआत का असर जिला अस्पताल में दिखाई देने लगा है। होली का त्योहार गुजरने के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली। सुबह आठ बजे से पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़ जमा रही। पर्चा काउंटर पर तैनात कर्मचारी जदुनाथ ने बताया अभी तक 1700 पर्चे बनते थे। उन्होंने बताया रोजाना की सापेक्ष सोमवार को अधिक पर्चे बने हैं। ओपीडी डॉक्टरों के कक्ष के सामने सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों की कतारें लगी रहीं। चिकित्सक डा. आर के मिश्रा ने बताया इन दिनों मच्छरों का प्रकोप ज्यादा है। जिससे संक्रामक रोगी बढे़ हैं। सोमवार को बुखार, उल्टी और दस्त के रोगियों की संख्या ज्यादा रही। सीएमएस डा. एके शाक्य ने बताया अस्पताल में दवाओं की कमी नहीं है। उन्होंने बताया मरीजों को ओपीडी में समुचित परामर्श दिया जा रहा है।