फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मढ़िया में ग्रामीणों को दिखा तेंदुआ

मढ़िया में ग्रामीणों को दिखा तेंदुआ

Wed, 16 Aug 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
मढ़िया में ग्रामीणों को दिखा तेंदुआ
माधौगंज। थानाक्षेत्र के गांव शहब्दा व आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत कम होेने की बजाए बढ़ती जा रही है। छह दिन बाद तेंदुआ मढ़िया गांव के आसपास देखा गया है। यह दावा गांव के लोगों ने किया है। लोगों की माने तो तेंदुए की लंबाई करीब पांच फुट के आसपास है। शोर मचाने वह जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


गुरुवार की रात शहब्दा गांव में गाय के ऊपर हुए हमले के बाद से लगातार गांव व आसपास के इलाके में तेंदुए के पंजे के निशान देखे जा रहे हैं। शुक्रवार को शहब्दा की महिला ने मक्के के खेत तेंदुए को देखने व रात में गांव के कुछ लोगों ने खेत में तेंदुए के गुर्राने की बात कही थी।
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार को रुद्दीखेड़ा गांव में भी कुछ लोगों ने गांव किनारे तेंदुआ देखने का दावा किया। पंजों के निशान और लगातार तेंदुआ दिखने के बाद इलाके में उसकी दहशत हैं। लोगों का कहना है कि डर की वजह से उन्हाेंने शाम के बाद घरों से निकलना बंद कर दिया है। सोमवार को गांव के कंहैया व मंगलवार को गोधरा गांव निवासी अनिल ने तेंदुए को देखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल ने बताया कि रास्ते मेें कुछ दूरी पर उसने तेंदुए को खेत पार करते हुए देखा। वह चितकबरे रंग का था। उसकी लंबाई करीब पांच फुट थी। अनिल ने मदद के लिए शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच तेंदुए पास के जंगल की ओर चला गया। पास के ही गांव मढ़िया के ग्रामीणों का कहना है मंगलवार की दोपहर वह खेत में घास काट रहे थे तभी उन्होंने गुर्राहट सुनी।

वह खेत से बाहर निकले तो तेंदुआ उन्हें कच्चे गलियारे में खड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शुरूआती दो दिनों मेें सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अफसरों ने गांव आकर तेंदुए की तलाश की थी, लेकिन अब सूचना देने के बाद भी विभाग से कोई नहीं आ रहा है। ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।


जियनपुरवा में भी दहशत
बघौली। बघौली थानाक्षेत्र में आने वाले ग्राम जियनपुरवा में भी ग्रामीणोें ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है। गांव निवासी चेतराम व उसके लड़के प्रमोद ने मंगलवार की शाम को गांव के बाहर एक खेत में उसे देखा। उसके देखे जाने के बाद यूपी 100 पुलिस व वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में लगी हुई है। फिलहाल ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

-गुरुवार की रात से क्षेत्र में लगातार बनी है तेंदुए की दहशत
-गोधरा के एक युवक ने भी रास्ते में देखा तेंदुआ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed