फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सुसराल में रह रहे राज मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान

सुसराल में रह रहे राज मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 14 Jul 2017 06:38 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
सुसराल में रह रहे राज मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। ससुराल में परिवार के साथ रह रहे राजमिस्त्री ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला। मृतक मूल रूप से लखीमपुर जिले का निवासी था। पत्नी ने बताया कि पति शराब पीने का लती था। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक बीमार था।

मूल रूप से लखीमपुर के मोहम्दी थाना क्षेत्र के महासिल गांव निवासी अशोक (45) राजमिस्त्री था। करीब 25 सालों से अशोक अपनी पत्नी गुड्डी के साथ ससुराल हरदोई के झबरापुर में रहता था। अशोक के पांच बेटियां व दो बेटे हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पत्नी और बच्चे भी मजदूरी करते थे। गुरुवार को सभी काम पर गए थे। अशोक घर पर अकेला था। शाम करीब पांच बजे गांव के बाहर खेतों की तरफ गए ग्रामीणों को उसका शव नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी पर लटकता मिला। पत्नी के मुताबिक अशोक शराब का लती था। घर की आर्थिक हालत खराब होने के चलते मानसिक बीमार रहने लगा था। एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कोई तहरीर नहीं मिली है। अशोक अपने पिता सोबरन का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


- सुसराल में रह रहे राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान
- लखीमपुर का था निवासी, 20 साल से ससुराल में रह रहा था
- पत्नी ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed