{"_id":"61cb57e84afdb8511853ba4a","slug":"16-villages-light-come-after-4-days-hardoi-news-knp6722635103","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद ने काटी बिजली, तीन दिन 16 गांव रहे अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद ने काटी बिजली, तीन दिन 16 गांव रहे अंधेरे में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। रामगंगा नदी के किनारे बसे जिले के 16 गांवों की बिजली फर्रुखाबाद के बिजली विभाग के अफसरों ने तीन दिन तक काटे रखी। इसके कारण लोग परेशान रहे। विभागीय अधिकारियों की वार्ता के बाद चौथे दिन बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।
रामगंगा नदी के किनारे बसे 16 गांवों में फर्रुखाबाद जिले के एक फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। चोरी से कनेक्शन होने की बात कहकर फर्रुखाबाद केे बिजली विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर इन गांवों की बिजली काट दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के पलिया विद्युत उपकेंद्र से यह 16 गांव जुड़े थे।
कई वर्ष पूर्व पलिया विद्युत उपकेंद्र की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद इन 16 गांवों में अंधेरा छा गया था। जिसके कारण फर्रुखाबाद जिले के भरखा विद्युत उपकेंद्र से इन गांवों को जोड़ दिया गया था। शनिवार को फर्रुखाबाद के एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार सिंह ने इन सभी गांवों की बिजली आपूर्ति चोरी से चलने की बात कहकर कटवा दी थी। मंगलवार देर शाम बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
व्यवस्था सुचारु होगी
फर्रुखाबाद के एक्सईएन सुरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक इन गांवों के लोग चोरी से बिजली जला रहे थे। जब समीक्षा हुई और देखा गया तो इन कनेक्शनों को कटवा दिया गया। हालांकि कनेक्शन देने के बाद उन्होंने तत्कालीन व्यवस्था सुचारु कर देने की बात कही है।
सर्वे कराया गया
एसडीओ दयानंद शर्मा ,जेई वीरेंद्र रावत ने बताया कि सोमवार को प्रभावित गांव का सर्वे कराया गया था। काम जल्द शुरू करके आपूर्ति जिले से की जाएगी।
करीब 400 से अधिक कनेक्शन
जेई वीरेंद्र रावत का कहना है कि पलिया विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत फीडर से वृहद क्षेत्र में आपूर्ति की जाती है। 16 गांवों में करीब 400 से अधिक कनेक्शन हैं।
इन गांवों की कटी थी बिजली
रामगंगा के किनारे बसे प्रतिपालपुर, मोर्चा बाग, शिवपुरी, अर्जुनपुर, ज्ञानपुर, नदुआपुर, नरौथा, सरेसर, खरगपुर, रंपुरा, नगरिया कदृ, भदोरियनपुरवा, तिलमनपुरवा, भवानीपुर, हर्रई सहित 16 गांवों की बिजली तीन दिन गुल रही।