{"_id":"61db286525bbf0679b2c922c","slug":"157-exam-center-list-hardoi-news-knp6744664113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा को लेकर 157 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा को लेकर 157 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए जनपद के 157 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची रविवार को जारी कर दी गई। सूची पर 13 जनवरी तक आपत्तियां डाक से और ऑनलाइन भेजी जा सकती हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में लगभग 90162 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। कोविड-19 के तहत बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों के बीच दूरी रहेगी। परीक्षा केंद्रों के मानकों में कक्षा कक्ष, फर्नीचर, प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव की व्यवस्था सीसीटीवी, वॉइस रिकॉर्डर, कंप्यूटर ,जनरेटर एवं पेयजल सहित कई सूचनाओं को विद्यालयों द्वारा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराया गया। जिनका सत्यापन भी हो चुका है। गत वर्ष 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे लेकिन कोविड-19 के कारण परीक्षा न होकर परीक्षार्थियों को प्रोन्नत कर दिया गया था। इस वर्ष कोविड नियमों को देखते हुए 157 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक बी के दुबे ने बताया कि बोर्ड से केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इसके बाद जिला समिति द्वारा उन केंद्रों का पुन: निरीक्षण कराया जाएगा। कोई भी कमी होने पर बोर्ड को आख्या भेजी जाएगी। वहीं 13 जनवरी तक शाम पांच बजे तक ऑनलाइन और डाक के माध्यम से कार्यालय में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए समय दिया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची को बोर्ड भेजा जाएगा। उसके उपरांत अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।