फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सारथी पर सर्वर का ब्रेक, पसीना-पसीना हुए आवेदक

सारथी पर सर्वर का ब्रेक, पसीना-पसीना हुए आवेदक

Wed, 12 Jun 2019 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
सारथी पर सर्वर का ब्रेक, पसीना-पसीना हुए आवेदक

विज्ञापन
हरदोई। ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सारे काम ऑनलाइन निपटाने वाला साफ्टवेयर सारथी कई दिन से लाइसेंस के आवेदकों को परेशान किए है। सर्वर डाउन होने से लाइसेंस बनाने की व्यवस्था पटरी से उतर गई है।
विभागीय कर्मियों की माने तो पांच दिन से समस्या ज्यादा है। दिन में कई बार सर्वर घंटों के लिए ठप हो जाता है। इस कारण एआरटीओ ऑफिस में ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित काम प्रभावित हो रहा है। बुधवार सुबह कुछ देर चलने के बाद 11 बजे सर्वर डाउन हो गया। इससे लाइसेंस बनाने के काम पर ब्रेक लग गया। न तो आवेदकों के फोटो खिंच पाए और न ही प्रक्रिया आगे बढ़ सकी। लाइसेंस बनवाने के लिए आए लोग दो घंटे से अधिक समय तक फोटो और ड्राइविंग लाइसेंस कक्ष के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहे। बहुत से लोग निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन



कई दिन से लगा रहे हैं चक्कर
लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन फोटो खिंचवाने आए हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि एआरटीओ ऑफिस की व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। वह कई दिन से चक्कर लगा रहे हैं, कहीं साहब नहीं मिलते तो कहीं सर्वर डाउन होने के कारण काम प्रभावित हो जाता है। सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन कर्मचारी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन घंटे तक करते रहे इंतजार
लाइसेंस संबंधी काम के लिए एआरटीओ ऑफिस आए गुरुविंदर सिंह ने बताया कि सुबह 10.30 बजे कार्यालय आए थे। कर्मियों ने बताया कि सर्वर डाउन है। ऑन स्लॉट के तहत बुधवार की डेट मिली थी लेकिन तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद भी सर्वर नहीं ठीक हुआ। बताया कि कार्यालय के आसपास बैठने तक की जगह नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।


यह भी नहीं पता, कब होगा काम
एआरटीओ ऑफिस में मौजूद नंद किशोर ने बताया कि ऑनलाइन फोटो खिंचवाने के लिए वह सुबह समय से आ गए थे। सर्वर डाउन होने के कारण लगभग तीन घंटे तक लाइन में लगे रहे। काम नहीं हो पाया। बताया कि कर्मचारी सर्वर फेल होने की बात कह रहे हैं, यह भी नहीं पता कि काम कब तक शुरू होगा। कई लोग तो काम न होने पर वापस चले गए।



सही जानकारी ही मिल जाए
लाइसेंस बनवाने के लिए आए रामकुमार ने बताया कि वह तीन दिन से ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं। सर्वर की वजह से काम नहीं हो पा रहा है। आज भी इंतजार करते हुए दो घंटे बीत गए। हालात देखकर लग रहा है कि काम आगे भी नहीं हो पाएगा। कब तक इंतजार करना होगा, इस बारे में सही जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में करें तो क्या करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed