फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   गंगा नहाते समय एक ही परिवार के तीन किशोर डूबे, दो के शव बरामद

गंगा नहाते समय एक ही परिवार के तीन किशोर डूबे, दो के शव बरामद

Wed, 12 Jun 2019 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
गंगा नहाते समय एक ही परिवार के तीन किशोर डूबे, दो के शव बरामद
हरपालपुर (हरदोई)। अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत चियासर घाट पर बुधवार सुबह गंगा नहाने गए एक ही परिवार के तीन किशोर डूब गए। पुलिस ने मछुआरों की मदद से उनकी तलाश करवाई। दोपहर तक दो किशोरों के शव तलाश लिए गए जबकि तीसरे का सुराग नहीं लगा है।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बेहथर निवासी दिव्यांश (14) पुत्र स्व. नरेंद्र सिंह अपने चचेरे भाई मिथुन सिंह (14) पुत्र रमेश सिंह और परिवार के ही शिवम (16) पुत्र सत्यपाल और अभिषेक (18) पुत्र पीपी के साथ बाइक से बुधवार सुबह सात बजे स्नान के लिए चियासर घाट गए थे। गंगा में नहाने के दौरान दिव्यांश, मिथुन और शिवम गहरे पानी में जाने से डूब गए। यह देखकर अभिषेक घबरा गया और मदद के लिए शोर मचाया। फोन कर सूचना परिजनों को दी। पुलिस भी घाट पर पहुंच गई। मछुआरों की मदद से तीनों किशोरों की तलाश शुरू की गई। सुबह नौ बजे रामनगर के पास दिव्यांश का शव तलाश लिया गया। करीब पांच घंटे बाद दोपहर दो बजे रामनगर से कुछ आगे शिवम का शव भी मिल गया। जबकि मिथुन की तलाश जारी है। घटना की सूचना पर सवायजपुर के तहसीलदार मूसाराम थारू और सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नियमानुसार परिजनों को मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


अंतिम आस तक थामे रहे एक-दूजे का हाथ
हरपालपुर (हरदोई)। दिव्यांश, मिथुन और शिवम के साथ अभिषेक भी गंगा स्नान के लिए गया था। घाट के पास मौजूद लोगों ने बताया कि सबसे पहले दिव्यांश गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख शिवम बचाने गया तो वह भी डूबने लगा। मिथुन ने दिव्यांश और शिवम को एक-दूसरे को बचाने की मशक्कत करते देखा तो उसने भी दोनों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। दोनों को बचाने की कोशिश में मिथुन भी गहरे पानी में चला गया। यह देखकर अभिषेक घबरा गया और गंगा किनारे आ गया। यहां उसने शोर मचाते हुए घटना की जानकारी लोगों को दी और मोबाइल से परिजनों को घटना के बाबत बताया। काफी मशक्कत के बाद भी मिथुन का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ खेले, पढ़े और डूब गए तीनों
दिव्यांश और मिथुन चचेरे भाई थे, जबकि शिवम भी उसी परिवार का सदस्य है। तीनों की बचपन से ही गहरी मित्रता थी। हमउम्र होने और एक ही परिवार के होने के कारण तीनों का अधिकांश समय साथ बीतता था। दिव्यांश हरपालपुर स्थित विजयशंकर इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र था, जबकि शिवम कक्षा 10 का विद्यार्थी था। मिथुन ने कक्षा पांच तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया था।


पति के बाद अब बेटे की मौत से बदहवास हुई रीना
दिव्यांश के पिता नरेंद्र सिंह की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। दिव्यांश मां रीना के साथ चाचा छोटे सिंह के साथ ही रहता था। रीना इकलौती संतान दिव्यांश के सहारे ही जिंदगी काट रही थी, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। दिव्यांश का शव मिलने की जानकारी मिलते ही रीना बदहवास हो गई और घाट की ओर भाग खड़ी हुई। किसी तरह अन्य परिजनों ने उसे संभाला। उधर दूसरी ओर घटना में मृत शिवम छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर का था। उसकी मौत की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed