{"_id":"594028b24f1c1b250b8b4662","slug":"151497376946-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के प्रधानों को मिलने लगी योगी की चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के प्रधानों को मिलने लगी योगी की चिट्ठी
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। एक जुलाई से गांव-गांव चलाए जाने वाले स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने को लेकर इस बार खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानों को चिट्ठी लिखी है। उनकी यह चिट्ठी प्रधानों को मिलने भी लगी है। प्रधान योगी अदित्यनाथ की चिट्ठी पाकर खुश हैं।
मुख्यमंत्री ने चिट्ठी में कहा है कि छह से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था है। सभी का दायित्व है कि गांव के शतप्रतिशत बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाकर नि:शुल्क शिक्षा दिलाएं। सरकार बच्चों को किताबें, यूनिफार्म, जूते और दोपहर का भोजन उपलब्ध करा रही है। सरकार की ओर से एक जुलाई से 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। प्रधान होने के नाते वह भी इस अभियान में शामिल हों और गांव के छह से 14 वर्ष तक के बच्चों का दाखिला प्राइमरी स्कूल में कराएं। देखें कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूट न जाए।
- जिले के प्रधानों को मिलने लगी योगी की चिट्ठी
- मुख्यमंत्री ने स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने को लिखी हैं चिट्ठी