फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   151 Gram Panchayat secretaries warned for not complying with audit objections

Hardoi News: ऑडिट आपत्तियों का परिपालन न कराने पर 151 ग्राम पंचायत के सचिवों को चेतावनी

Wed, 05 Nov 2025 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
151 Gram Panchayat secretaries warned for not complying with audit objections
हरदोई। गांवों में कराए गए काम, खरीदारी और भुगतान में गड़बड़ी की ऑडिट आपत्तियों का परिपालन न कराने पर 151 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों को चेतावनी दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने ऑडिट परिपालन न कराने पर चेतावनी के साथ ही कहा है कि तीन दिन में रिपोर्ट न देने पर टॉपटेन ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बुधवार को ऑडिट आपत्तियों के परिपालन की समीक्षा की। विधानसभा की पंचायतीराज समिति की तरफ जाहिर की गई नाराजगी के बाद उन्होंने लंबित आपत्तियों पर कार्रवाई शुरू की है। बताया कि जिला लेखा परीक्षा विभाग की तरफ से मिलने वाली आपत्तियों के परिपालन के लिए एडीओ के माध्यम से आख्या पंचायत सचिवों को प्राप्त कराई गई थी। अभी तक इन ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों ने परिपालन नहीं कराया है और न ही परिपालन रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन


--
इन ग्राम पंचायतों की लंबित हैं ऑडिट आपत्तियां
जिला लेखा परीखा कार्यालय की तरफ से दी गईं ऑडिट आपत्तियों का परिपालन न कराए जाने से करीब 151 ग्राम पंचायतों की ऑडिट आपत्तियां लंबित हैं। बताया गया कि हरियावां की जफरपुर, हिंगुआपुर, पैढ़ाई, कायमपुर, कपूरपुर चौधी, अलावलपुर, बरमहौला, भरिगहना, खटेली, अलियापुर, दूल्हापुर, लेहना, मझिया शामिल हैं। ऐसे ही विकास खंड बिलग्राम की करहेका चौगवां, कचाना, टोडरपुर की हाथीपुर सरैया, अहिरारी की बदौली, गोपालपुर, हुसेनपुर, एकघरा मघौला, सोहासा, हास बरौली, संदाना, गोपार, गोड़ाधार, विक्टोरियागंज, नयागांव मुबारकपुर, साहुलपुर, गड़ेउरा, भुड़िया, खेतुई, कुइयां, महुईपुरी, नयागांव देवरिया, डही, अकबरपुर सदियापुर, बसेन गोवर्धनपुर, अटवा कटैया, भीठादान, काईमऊ, गोड़ाधार, कमोलिया, खेरवा कमालपुर, गोरा, थोक कबूलपुर, जासू, खजुरमई शामिल हैं। बावन की हुसैनपुर सहोरा, करनपुर, गलामऊ, बेहटी, ककवाही, जगदीशपुर, भिठारी, निजामपुर,
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपालपुर की बंटापुर नंदबाग, अरवल, बेहटालाखी, भरावन की बहुती, पिपरी नरायनपुर, पिहानी की दत्योनापुर, सिमौर, सांडी की मंदारपुर मोहिद्दीनपुर, कटरी छोछपुर, मंगरौरा, महितापुर, श्रीमऊ, बेहटाहरी, एड़ाभदार, अखेलवपुर मलवा, कुचिला बिजना, रौरा, सांडी देहात, बंमटापुर चिल्लौर, जजवासी, सेमरिया, कर्ता अड़रामऊ, छितरामऊ, ककेड़ी, कोइलाई नसीरपुर, रोशनपुर ऐमा, कैखाई, दस्योली, बरनई चतरखा, सदुल्लापुर, टेभनापुर, सगैंचामऊ, उल्लामऊ, सैतियापुर, आदमपुर, निकारी ढिगासर, भगहर, हरपालपुर की औहदपुर तिगावां, टिकार, चंदऊबेंचे, कछौना की ज्ञानपुर, कामीपुर, बघौड़ा, गौरी फखर्रूद्दीन, टिकारी, बिलौनी शहदीन, मेठौआ, गाजू, कुकुही, सुन्नी, मरेउरा, बाण, समसपुर, कमालपुर, खजोहना, बरवा सरसंड, पतसेनी देहात, गौहानी, नारायणदेव, गौरीखालसा, कहले, कलौली, कोथावां की नरामदनापुर, गेगलापुर, महमदपुर धतिगढ़ा, शाहाबाद की फिरोजपुर खुर्द, दरियापुर बिक्कू, गरहेरपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed