{"_id":"5de55f518ebc3e549e56fa3b","slug":"15000-rupees-fraud-with-old-lady-hardoi-news-knp529695122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास के नाम पर वृद्धा से 15 हजार ठगे, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास के नाम पर वृद्धा से 15 हजार ठगे, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कस्बे में एक वृद्धा फोन पर आई कॉल से ठगी का शिकार हो गई। कॉल करने वाली महिला ने उससे पीएम आवास के नाम पर 15 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला चौक निवासी विमला (75) पत्नी स्व. कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने पीएम आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उसे योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
उसने बताया कि शनिवार को उसके नंबर पर एक कॉल आई। महिला ने अपना नाम चौधरी मैडम बताया। उसने पीएम आवास स्वीकृत होने की बात कहकर 15 हजार रुपये मांगे। पीड़िता को अपना अकाउंट नंबर देकर रुपये भेजने की बात कही। महिला के झांसे में आकर वृद्धा ने जनसेवा केंद्र पर जाकर उसी अकाउंट में रुपये भेज दिए। दोबारा उस नंबर पर कॉल करने पर गाली-गलौज कर जानमाल की धमकी दी गई। पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि साइबर ठगों ने घटना को अंजाम दिया है।