{"_id":"6a62594df480e5647202c2e6","slug":"15000-consumers-inconvenienced-due-to-power-supply-disruption-from-two-substations-hardoi-news-c-213-1-hra1021-153655-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद होने से हलकान हुए 15 हजार उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद होने से हलकान हुए 15 हजार उपभोक्ता
विज्ञापन
हरदोई। शहर में 33 केवीए की लाइन को चार्ज करने के कारण बृहस्पतिवार को दो उपकेंद्र तीन घंटा तक बंद रहे। इससे उपकेंद्रों से जुड़े 15 हजार उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान हुए। शुक्रवार को लाइन चार्ज का कार्य होने के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत उपकेंद्र गुरगुज्जा की आपूर्ति बंद रहेगी।
शहर से 132 केवीए मन्नापुरवा से 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड तक नई लाइन बनाई गई है। बिजली लाइन बनने के बाद उसको चार्ज करने का कार्य किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शहर के 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड शहर और सांडी रोड ग्रामीण के यार्ड में कार्य किया गया। विद्युत उपकेंद्र के यार्ड में काम होने के कारण दोपहर दो बजे से पांच बजे तक दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी में तीन घंटा लगातार बिजली न मिलने से क्षेत्र के चौहान थोक, सरायथोक पश्चिमी, आलू थोक, वैटगंज, बाबा मंदिर, कृष्ण नगरिया, राम नगरिया, सांडी रोड आदि मोहल्लों के उपभोक्ता परेशान हुए।
उपखंड अधिकारी आकाश वर्मा ने बताया कि बिजली लाइन पर काम होने के कारण शट डाउन लिया गया था। शुक्रवार को 33 केवीए गुरगुज्जा के यार्ड में काम होना है। इसलिए सुबह 11 बजे से एक बजे तक गुरगुज्जा उपकेंद्र की आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली लाइन चार्ज होने के बाद गुरगुज्जा और विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड ग्रामीण व शहर की लाइन अलग हो जाएगी। इससे तीनों उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को नियमित बिजली मिलेगी और लो वोल्टेज व लोकल फाल्ट से भी राहत मिलेगी।