{"_id":"643858b0d0315b989203e8a7","slug":"150-students-will-have-to-wait-for-uniform-hardoi-news-c-12-1-178255-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: यूनिफार्म के लिए 1.50 छात्रों को करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: यूनिफार्म के लिए 1.50 छात्रों को करना होगा इंतजार
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में प्रोन्नत हुए 1.50 लाख विद्यार्थियों का ब्योरा अभी तक सत्यापित नहीं किया गया है। इससे डीबीटी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इस वजह से इन विद्यार्थियों को अभी यूनिमफार्म के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बीएसए ने बीईओ, एआरपी व प्रधानाध्यापकों कड़ी चेतावनी देते हुए अतिशीघ्र ब्योरा सत्यापित कराने के निर्देश दिए हैं।
परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत विद्यार्थियों को नए सत्र में अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया है। जनपद के चार लाख चार हजार 622 बच्चें प्रोन्नत किए गए हैं। इन सभी विद्यार्थियों का ब्योरा डीबीटी के लिए संबंधित शिक्षकों को पोर्टल पर सत्यापित करना था। अभी तक मात्र दो लाख 39 हजार 795 बच्चों का डाटा ही सत्यापित किया गया है। एक लाख 41 हजार 948 विद्यार्थियों का ब्योरा सत्यापित नहीं किया गया है। विभाग की ओर से समय सीमा के अंदर ब्योरा सत्यापित किया जाना था, ताकि विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों के यूनिफार्म आदि की धनराशि स्थानांतरित की जा सके।
ब्योरा सत्यापित न होने पर बीएसए डॉ. विनीता ने कड़ी नाराजगी जताई और खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी,संकुल प्रभारी व प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी है कि जिन बच्चों का ब्योरा सत्यापित नहीं किया गया है, उसको तत्काल सत्यापित कराया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।