{"_id":"68b9d19152b84034b4042e66","slug":"15-lakh-plants-will-be-prepared-in-high-tech-nursery-will-be-given-to-farmers-at-cheap-rate-hardoi-news-c-213-1-hra1001-136840-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हाईटेक नर्सरी में तैयार होंगे 15 लाख पौधे, किसानों को सस्ती दर पर दिए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हाईटेक नर्सरी में तैयार होंगे 15 लाख पौधे, किसानों को सस्ती दर पर दिए जाएंगे
विज्ञापन
हरदोई। 1.50 करोड़ रुपये की लागत से थमरवा में हाईटेक नर्सरी बनकर तैयार हो गई है। संचालन शुरू कराया गया है। बुधवार को सीडीओ सान्या छाबड़ा ने हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण किया। बताया कि वहां पर 15 लाख पौध तैयार की जाएगी जो किसानों को सस्ती दर पर दी जाएगी।
सीडीओ ने महाराष्ट्र की साईं समर्थ इरीगेटर्स अहमदनगर पुणे की तरफ से स्थापित की गई हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण किया। नर्सरी संचालन की जिम्मेदारी कल्याण महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई है। विकास खंड हरियावां के थमरवा में हाईटेक नर्सरी में सभी सब्जियों की उन्नति प्रजाति की पौध तैयार की जाएगी। बताया कि किसानों की तरफ से बीज देने पर एक रुपये में पौधा और नर्सरी में तैयार की गई पौध दो रुपये में किसानों को मिलेगी। नर्सरी में 15 लाख पौध तैयार की जाएगी।
बताया कि शासन ने उद्यान विभाग को 16,00,000 रुपये चालू वित्तीय वर्ष में अग्रिम दिए हैं। बताया कि उद्यान विभाग को हाईटेक नर्सरी के प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया गया ताकि अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके। बताया कि उन्नत पौध के साथ ही महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन
पंचायत सचिव का वेतन रोका, पंचायत सहायक से जवाब-तलब
पंचायत सचिवालय थमरावा के निरीक्षण में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की स्थिति देखी। पंचायत सहायक प्रांशु अब तक बनाए गए कार्डों की जानकारी नहीं दे सके। 125 अंत्योदय कार्डधारक हैं। बताया कि दो दिन में 70 परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कॉमन सर्विस सेंटर बंद मिला। ग्राम पंचायत अधिकारी तेजराम के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। सचिवालय की दीवारों की टाइल उखड़ने लगे हैं।
--
दिव्यांग शौचालय में हैंडल न होने से जाहिर की नाराजगी
टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय मुरलीगंज के निरीक्षण में दिव्यांग शौचालय में हैंडल नहीं लगा है। नाराजगी जाहिर की। एमडीएम को खाकर गुणवत्ता जांची।। शेड में बेंच की संख्या कम है। खाली भूमि पर बैडमिंटन और कबड्डी कोर्ट बनवाए जाने के निर्देश दिए। श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह, डीएचओ सुभाष चंद्र कार्यदायी संस्था के इंजीनियर राहुल श्रीवास्तव, समूह अध्यक्ष मोनिका देवी, सचिव पूजा देवी, प्रधान सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।