{"_id":"623f4c3b9747ba5e0f2bc04f","slug":"15-huts-ashes-by-fire-hardoi-news-knp687651072","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 15 झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 15 झोपड़ियां राख
विज्ञापन
फोटो-15- झोपणीनुमा जले मकान
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां (हरदोई)। थाना क्षेत्र के रौंसा गांव में शुक्रवार को देर शाम आग से 15 लोगों की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। अज्ञात कारणों से लगी आग को बुझाने के लिए जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की पड़ताल की। कानूनगो के अनुसार, करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
शुक्रवार को देर शाम पुरवावां गांव के मजरा रौंसा में बनी एक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में आग भड़की देखकर लोग परिवार के सदस्यों के साथ बाहर निकले और दमकल को सूचना दी।
इसके साथ ही सभी ग्रामीण आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे, लेकिन जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते और फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक एक के बाद एक आसपास की 15 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर तहसीलदार राजेश यादव ने तहसीलदार कपिल कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान की जांच की और आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
कानूनगो राजेश कुमार ने बताया कि आग से करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रधान प्रतिनिधि विशाल सिंह ने बताया कि पीड़ितों को तिरपाल और राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
बताया जा रहा कि जिस जगह पर आग लगी, वहां पर सभी परिवार एक ही समुदाय के हैं। इसके चलते सभी आसपास ही झोपड़ियां बनाकर रह रहे थे। घटना स्थल से बिलग्राम फायर स्टेशन की दूरी करीब 32 किमी है।
प्रधान प्रतिनिधि ने दमकल को सूचना दी थी। सूचना के करीब एक घंटे बाद जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक सभी झोपड़ियां जलकर राख हो चुकीं था। राहत की बात यह रही कि किसी भी परिवार को कोई सदस्य आग की चपेट में नहीं आया।
इनकी गृृहस्थी जली
आग से धनीराम, गोविंदा, सूरज, टिंकू, मंजेश, मान सिंह, रवि, छोटे, बच्चे, पिंटू, सोबरून, रामजीवन, बनवास, शिवपाल, छत्रपाल, मानू, वेदप्रकाश शामिल हैं।