फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   डीसीएम-अल्टो की भिड़ंत, एक की मौत तीन घायल

डीसीएम-अल्टो की भिड़ंत, एक की मौत तीन घायल

Mon, 05 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
डीसीएम-अल्टो की भिड़ंत, एक की मौत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर सोमवार को कराही गांव के निकट डीसीएम-अल्टो की भिड़ंत में एक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मृतक कछौना थाना क्षेत्र के कस्बा का निवासी था। वह परिवार के साथ अल्टो से लालपालपुर जा रहा था।

कछौना थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जगदीश (45) पुत्र दुलारे सोमवार शाम अल्टो से शहर कोतवाली के लालपालपुर निवासी रिश्तेदार महेंद्र के घर आ रहे थे। उनके साथ में पत्नी रामकुमारी (42), बेटी ज्योती(18), सौरभ (9), बेटा धीरज (7) और चालक लालू (35) पुत्र बटेश्वर निवासी कोठिला शाहाबाद थे। सुरसा थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर कराई गांव के निकट सामने से आई डीसीएम ने अल्टो को टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश, रामकुमारी, ज्योती और चालक लालू घायल हो गए। जगदीश आगे बैठे थे उनको गंभीर चोटें आईं थी। जबकि सौरभ व धीरज बाल-बाल बच गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है। एसओ अरंविद राणा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। बताया तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- कछौना थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी थे मृतक
- सुरसा थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed