फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पेट दर्द से पीड़ित महिला की लखनऊ में मौत

पेट दर्द से पीड़ित महिला की लखनऊ में मौत

Sat, 03 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पेट दर्द से पीड़ित महिला की लखनऊ में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। मल्लावां कोतवाली के आल्हापुर निवासी महिला की शुक्रवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पेट में तेज दर्द होने पर गुरुवार को ससुरालीजनों ने उसे लखनऊ एरा अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतका के भाई ने इलाज में लापरवाही बरतने की पुलिस को सूचना दी थी। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के आल्हापुर के रिषीपाल की पत्नी शारदा (45) पिछले दो महीना से पेट दर्द से परेशान थी। गुरुवार को उसको तेज दर्द हुआ। परिजनों ने उसे लखनऊ के एरा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए थे। मृतका के भाई वीरेंद्र निवासी फत्तेपुर चौरासी थाना बांगरमऊ उन्नाव ने ससुराल शनिवार सुबह पुलिस को फोन कर ससुराल पक्ष के लोगों पर बहन के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने ससुरालीजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के देवर सिप्पू सिंह ने बताया कि भाभी का इलाज कराया जा रहा था। इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती गई। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- मल्लावां कोतवाली के आल्हापुर की थी निवासी
- मृतका के भाई ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed