फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   14.18 crore received for material payment in MNREGA, block wise payment fixed

Hardoi News: मनरेगा में सामग्री भुगतान के लिए 14.18 करोड़ मिले, ब्लॉक वार भुगतान तय

Wed, 10 Sep 2025 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
14.18 crore received for material payment in MNREGA, block wise payment fixed
हरदोई। मनरेगा में सामग्री मद में साल 2024-25 की बकाया में से भुगतान के लिए भारत सरकार ने 14.18 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने बताया कि भुगतान के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया गया है। सभी कार्यक्रम अधिकारियों से कहा गया है कि वह तय दिन और समय पर भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि भुगतान के लिए ब्लॉक वार सीमा भी निर्धारित की गई है। बताया कि प्रदेश में बकाया चल रहे सामग्री मद में 3,551 करोड़ रुपये के सापेक्ष 14 प्रतिशत रुपये ही अवमुक्त किए जा रहे हैं। उसी अनुपात में जिले में भी भुगतान कराया जाना है, ताकि समय से भुगतान आपूर्तिकर्ता फर्मों को मिल सके।
विज्ञापन

बताया कि ब्लॉक वार भुगतान की सीमा तय किए जाने के साथ ही कार्यक्रम अधिकारियों से कहा गया है कि पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। भुगतान में मनमानी की शिकायत और पुष्टि पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed