{"_id":"67f01b9ed6c488c14607d80c","slug":"14-huts-burnt-down-in-one-hour-due-to-fire-loss-worth-lakhs-hardoi-news-c-213-1-hra1001-129220-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो-21,22::: आग से एक घंटे में 14 झोपड़ियां जलीं, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-21,22::: आग से एक घंटे में 14 झोपड़ियां जलीं, लाखों का नुकसान
Fri, 04 Apr 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21 आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
फोटो-22 आग में जला सामान। संवाद
- दो बकरियों की मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया
- अग्निशमन दल ने ग्रामीणों के साथ पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम (हरदोई)। जरसेनामऊ के मजरा भिक्खापुरवा में गुरुवार रात अचानक लगी आग से एक घंटे में 14 झोपड़ी और गृहस्थी जल गईं, जबकि एक पक्का मकान आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गया। करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। दो बकरियाें की जलकर मौत हो गई। आग बुझाने में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया है।
भिक्खापुरवा में रात में सभी लोग अपने घरों और झोपड़ियों में थे। रात करीब 10:30 बजे अचानक मटरू और रामसिंह की झोपड़ी में आग लग गई। जब तक ग्रामीणों ने आग बुझाने और गृहस्थी के सामान को समेटने का प्रयास किया, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते कच्चे मकानों समेत 14 झोपड़ियों में आग पहुंच गई। आग से झोपड़ियों में रखा अनाज और गृहस्थी जल गई। आग बुझाने के प्रयास में केशराम गंभीर रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया गया।
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। अमर सिंह की सूचना पर करीब 20 मिनट बाद अग्निशमन दल के दो टेंडर फायर यूनिट गांव पहुंची। आग विकराल रूप ले चुकी थी। फायर यूनिट प्रभारी अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि सहकर्मी अजय, अमन आदि ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से गांव की सुधा पत्नी दशरथ, सुनील, सरला पत्नी प्रदीप, प्रमोद, रामप्रसाद, लेखराम, सावित्री, राजेश, केशराम, विंदा, कल्लू, राधेश्याम, रामसिंह और मटरु आदि की झोपड़ी जल गईं। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
आग से हुए नुकसान को देखा है। आग से प्रभावित परिवारों को प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया है। प्रारंभिक जांच में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया गया है। - पूनम भास्कर, बिलग्राम एसडीएम