फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   13723 ne kiya aayedan

20 दिनों में 13 हजार 723 ने दर्शाई मतदाता बनने की चाहत

Wed, 15 Jan 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
13723 ne kiya aayedan
हरदोई। विधानसभा पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में विशेष अभियान के दौरान 20 दिन में 13723 युवाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया तो 4101 मतदाताओं के मृत होने पर इनके नाम सूची से काटने के लिए आवेदन आए।
विज्ञापन

मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय में विधानसभा वार तैयार की गई सूची के बाद उक्त आंकड़े सामने आए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि 23 दिसंबर से शुरू हुआ पुनरीक्षण कार्यक्रम 11 जनवरी तक रहा। 12 जनवरी को अंतिम विशेष शिविर आयोजित हुआ। तब तक जिले में 13 हजार 723 युवाओं ने फार्म छह भरकर अपने मतदाता बनने की सिफारिश की तो वहीं 4101 मृतक मतदाताओं के नाम सूची से काटे जाने के लिए फार्म सात भरे गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी यह अभियान जारी है 23 जनवरी तक युवा मतदाता सूची में अपना नाम शुमार करवा सकते हैं।
विज्ञापन

5681 युवा मतदाता (18 वर्ष) बने
हरदोई। फार्म छह भरकर जिन 13 हजार युवाओं ने मतदाता बनने की मांग की है उनमें 5681 युवा 18 वर्ष से 19 वर्ष की उम्र के मध्य के हैं।
विधानसभा वार कुछ इस तरह मतदाता बनेंगे युवा
विधानसभा फार्म छह भरे गए
सवायजपुर 1895
शाहाबाद 1292
हरदोई 1636
गोपामऊ 1688
सांडी 2580
बिलग्राम-मल्लावां 1030
बालामऊ 1829
संडीला 1773
6597 महिलाएं रहीं शामिल
हरदोई। फार्म छह अब तक जमा करने वाले 13 हजार आवेदनों में 6597 महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed