{"_id":"5c9a6c16bdec221448559601","slug":"131553624086-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में जिला टाप टेन में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में जिला टाप टेन में शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातृप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लोगों को लाभ देने में जिले ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है। सूची में लखनऊ मंडल ने टॉप किया है। योजना का लाभ देने में मंडलों में लखनऊ मंडल अव्वल रहा।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रदेश में आठ से 22 मार्च तक चलाए गए ‘‘सुपोषित जननी, विकसित धारिणी’’ पखवारे के दौरान लखनऊ मंडल के छह जिलों को मिलाकर सर्वाधिक 11,866 लाभार्थियों के नाम पंजीकृत कर प्रथम स्थान पाया।
पूरे प्रदेश में जनजागरुकता पर भी पूरा ध्यान दिया गया। योजना के तहत पहले बच्चे के जन्म के दौरान मिलने वाले पांच हजार रुपये के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
सुपोषित जननी, विकसित धारिणी’’ पखवारे के दौरान लाभार्थियों के सबसे अधिक नाम दर्ज करने के मामले में प्रदेश के टॉप टेन जिलों में प्रतापगढ़ में 2925, बहराइच में 2836, हरदोई में 2683, लखनऊ में 2573, आजमगढ़ में 2407, बाराबंकी में 2224, सिद्धार्थनगर में 2218, ललितपुर में 2136, खीरी में 1862 और गोरखपुर में 1796 लाभार्थियों के नाम पखवारे के दौरान दर्ज किए गए।
सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि योजना का विधिवत क्रियान्वयन कर लाभार्थियों का पंजीकरण कराया जा रहा है और उसका लाभ पात्रों को दिया जाए, इसका प्रयास किया जा रहा है।
लखनऊ के जिला समुदाय कार्यक्रम प्रबंधक (डीसीपीएम) विष्णु प्रताप ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिला को तीन किश्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं।
गर्भवती के समुचित पोषण और सेहत के प्रति खास ख्याल रखने के लिए यह योजना जनवरी 2017 में शुरू की गई थी। इसके तहत पंजीकरण कराने के साथ ही गर्भवती को पहली किश्त के रूप में एक हजार रुपये दिए जाते हैं।
दूसरी किश्त में दो हजार रुपये गर्भवती के प्रसव से पहले जांच कराने के बाद दिए जाते हैं जबकि तीसरी किश्त के रूप में दो हजार रुपये बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने के बाद दिए जाते हैं।
इस तरह पहली बार गर्भधारण करने वाली महिला को अपनी भलीभांति देखभाल करने के लिए पांच हजार रुपये सीधे उसके बैंक खाते में डाल दिए जाते हैं।
हरियावां के सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रशांत रंजन ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में हरदोई के तीसरे स्थान पर आने पर खुशी जाहिर की। स्टाफ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर फार्मासिस्ट आलोक अवस्थी, नेत्र परीक्षण अधिकारी, शफीउल्ला खां, एनएमए आशीष श्रीवास्तव, वार्ड ब्वॉय वंशगोपाल त्रिपाठी, मोहम्मद जावेद, मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।
वंदना योजना का लाभ देने में जिला तीसरे नंबर पर
हरदोई ने 2683, लखनऊ ने 2573 लाभार्थियों का कराया पंजीकरण, लखनऊ मंडल ने पाया प्रथम स्थान