फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ओवरराइटिंग कर दस्तखत बनाने में शिक्षक निलंबित

ओवरराइटिंग कर दस्तखत बनाने में शिक्षक निलंबित

Tue, 11 Jul 2017 06:39 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
ओवरराइटिंग कर दस्तखत बनाने में शिक्षक निलंबित
हरदोई। हाजिरी रजिस्टर पर ओवर राइटिंग कर दस्तखत बनाना व खंड शिक्षाधिकारी संडीला से अभद्रता करना शिक्षक को भारी पड़ गया है। बीएसए ने संडीला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुदौरी के शिक्षक को निलंबित करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने शिक्षक को निलंबित अवधि में पिहानी के प्राथमिक विद्यालय नेदुरा से संबद्ध किया है। साथ ही खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय को इस मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

संडीला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुदौरी के शैक्षिक स्टॉफ के लगातार अनुपस्थित रहने और शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत पर बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने संकुल प्रभारी ककराली के श्यामलाल को स्कूल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा था। संकुल प्रभारी ने जांच आख्या में बताया कि स्कूल में छह शिक्षक व 127 बच्चे नामांकित हैं। स्कूल के सहायक अध्यापक सोमनाथ ऋषिश्वर 11 मार्च को स्कूल से जाने का समय डाले बिना ही चले गए थे। 15 मार्च को भी स्कूल आने का समय पड़ा था, लेकिन जाने का कोई समय नहीं पड़ा था। इस पर प्रधानाध्यापक से जानकारी ली गई तो प्रधानाध्यापक ने बताया कि शिक्षक सोमनाथ ऋषिश्वर ने 15 मार्च को अग्रिम हस्ताक्षर किए थे। इससे पूर्व में विभिन्न तिथियों में अनुपस्थित पर ओवरराइटिंग करके हस्ताक्षर किए हैं। जांच में भी शिक्षक विभिन्न तिथियों में अनुपस्थिति रहे और शिक्षक ने उपस्थिति पंजिका पर अनुपस्थित अवधि के दौरान ओवर राइटिंग कर हस्ताक्षर किए हैं। इसी मामले में शिक्षक ने खंड शिक्षाधिकारी संडीला से 5 जुलाई को स्कूल समय में अवैध रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर उनके साथ अभद्रता की। बीएसए ने बताया कि शिक्षक को इन दोनाें मामलों में निलंबित करते हुए दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। शिक्षक को पिहानी के प्राथमिक विद्यालय नेदुरा से संबद्ध किया है। साथ ही खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय को इस मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


ओवरराइटिंग कर दस्तखत बनाने में शिक्षक निलंबित
बीईओ ने शिक्षक पर लगाया अभद्रता का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed