फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   योगी की ब्लॉकों पर संभावित क्लास को लेकर प्रशासन चौकन्ना

योगी की ब्लॉकों पर संभावित क्लास को लेकर प्रशासन चौकन्ना

Mon, 12 Jun 2017 11:24 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
योगी की ब्लॉकों पर संभावित क्लास को लेकर प्रशासन चौकन्ना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। मुख्यमंत्री के विकास खंडों पर संभावित बैठकों व औचक निरीक्षणों के क्र म में सीडीओ ने सोमवार को एलर्ट घोषित कर दिया है। सीडीओ ने अधिकारियों में तीन से चार ब्लॉकों को बांट कर वहां नियमित निरीक्षण करने सहित सारी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि 10 जून को मुख्यमंत्री ने मंडलीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब वह जिलों के विकास खंडों पर जाकर जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे एवं औचक निरीक्षण भी जल्द शुरू करेंगे। जिसको लेकर अधिकारियों में ब्लॉकों का बंटवारा कर वहां की तैयारियां व रखरखाव करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा आला अधिकारियों में ब्लाकों का भी बंटवारा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं के पास शाहाबाद, मल्लावां व संडीला ब्लाक, जिला विकास अधिकारी को टोडरपुर, बावन, सुरसा व भरावन, परियोजना निदेशक डीआरडीए को पिहानी, कछौना, टड़ियावचां, कोथावां, उपायुक्त श्रम रोजगार हरियावंा, भरखनी , माधौगंज व बिलग्राम, उपायुक्त स्वत: रोजगार को अहिरोरी, बेेंहदर, हरपालपुर व सांडी ब्लाकों का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इन सभी अधिकारियों का दायित्व होगा कि सप्ताह में एक बार ब्लॉकों पर अवश्य जाए और अभिलेखीय, ब्लॉक परिसर, भवन का भौतिक निरीक्षण, भवन की पुताई, स्वच्छ शौचालय, फरियादियों के बैठने की व्यवस्था, पंजिकाएं आदि का निरीक्षण करना है। उन्होंने बताया कि 13 से 17 जून तक अधिकारी अपने-अपने ब्लॉकों का निरीक्षण करेंगे।

हर गांव की बुक लेट तैयार करवाएंगे बीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह प्रत्येक गांव की बुकलेट तैयार करवाएं। जिसमें मनरेगा सहित शौचालयों व आवासों की पूरी जानकारी हो। जब भी कोई जनपद स्तरीय अधिकारी जाए तो उसे उपलब कराया जाए।


दो गांवों का प्रति सप्ताह भ्रमण करेंगे बीडीओ
सीडीओ ने समस्त बीडीओ को प्रत्येक सप्ताह अपने क्षेत्र के कम से कम दो गांवों का चयन कर वहां का औचक निरीक्षण कर वहां की तैयारियां देखने के निर्देश दिए हैं।

- योगी की ब्लॉकों पर संभावित क्लास को लेकर प्रशासन चौकन्ना
- मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निरीक्षण के संके त
- निरीक्षण के बाद ब्लाक का औचक निरीक्षण भी है प्रस्तावित
- तैयारियों को लेकर सीडीओ ने किया एलर्ट, जारी किया निरीक्षण रोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed