फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   12 house caught fire

आग से 12 घरों की गृहस्थी राख,तीन मवेशी मरे

Sun, 24 Apr 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
12 house caught fire
फोटो-14-आग से जल रहे खेत - फोटो : HARDOI
मल्लावां/माधौगंज। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को आग मुसीबत बनकर टूटी। आग लगने से 12 गृहस्थियां राख हो गईं। तीन मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुर जगाई निवासी रामचंद्र के बंगले में रविवार दोपहर आग लग गई। तेज हवा से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रामचंद्र के पतवार के बंगले में बंधी गाय, भैंस व पड़वा की झुलसकर मौत हो गई। आग ने पड़ोसी सुभाष पाल, रघुराज, लवकुश, रामबक्स , श्रीपाल, बेनी के घरों को चपेट में ले लिया।
गांव में आग बढ़ते देख ग्रामीणों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक सुभाष पाल के 20 क्विंटल गेहूं, 40 हजार रुपये, रघुराज के 20 क्विंटल गेहूं, लवकुश, रामबक्स, श्रीपाल, बेनी के घरों में रखा गेहूं समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

लेखपाल रामलाल राणा ने पांच लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। उधर माधौगंज थाना क्षेत्र के तपनौर गांव निवासी श्रवण के घर में रविवार दोपहर आग लग गई। आग ने पड़ोसी लवकुश, रामवक्स, श्रीपाल, सुभाष, मुनीम, रघुराज के घरों को चपेट मेें ले लिया। सुभाष के घर में रखे 40 हजार रुपये जल गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की आठ बीघा फसल जली
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव निवासी रामपाल व महेंद्र के खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। रविवार दोपहर फसल में आग लग गई। आग से दोनों किसानों की आठ बीघा फसल जलकर राख हो गई। वहीं आग की लपटों ने पड़ोस में रामप्रताप की 15 बीघा कटी लाक व रामबाबू की 14 बीघा, प्रतिपाल की 18 बीघा लाक जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। (संवाद)
चचरापुर के जंगल में लगी आग
सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम चचरापुर के जंगल में रविवार दोपहर आग लग गई। आग लगने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची यूपी 112 टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। चार घंटे तक फायर ब्रिगेड के न पहुंचने से इलाके के लोग परेशान रहे।
चचरापुर गांव के निकट लगभग 1800 बीघा भूमि में जंगल फैला है। इसमें सागौन, नीम, शीशम, बबूल के पेड़ हैं। रविवार दोपहर अचानक जंगल में आग लग गई। तेज हवा के साथ आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।

देखते-देखते आग जंगल में फैलने लगी। आसपास के परोंची, मुरौली कठेरियान की तरफ लपटें बढ़ने लगीं। जंगल में आग की सूचना चचरापुर के ग्रामीणों ने यूपी 112 पर दी। पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड को जंगल में आग लगने की जानकारी दी। पुलिस ग्रामीणों के साथ डंडे से आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी जा चुकी है।

फोटो-15- आग बुझाता दमकलकर्मी

फोटो-15- आग बुझाता दमकलकर्मी- फोटो : HARDOI

फोटो-16- आग से जलने के बाद बचे सामान को देखता पीड़ित

फोटो-16- आग से जलने के बाद बचे सामान को देखता पीड़ित- फोटो : HARDOI

फोटो-17- जंगल में लगी आग

फोटो-17- जंगल में लगी आग- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed