फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1195 personnel voted through postal ballot

पोस्टल बैलेट से 1195 कर्मियों ने किया मतदान

Sat, 12 Feb 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
1195 personnel voted through postal ballot
हरदोई। जीआईसी परिसर में शुरू हुए मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण के साथ उन्हें पोस्टल वैलेट से मतदान करने की सुविधा दी गई। शनिवार को 1195 कर्मियों ने मतदान किया।
विज्ञापन

मतदान के लिए बनाए गए केंद्रों पर वीडियोग्राफी से लेकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई थीं। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अविनाश कुमार एवं सीडीओ आकांक्षा राना ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा कर्मचारियों मतदान का निरीक्षण के दौरान संबंधित आओ को निर्देश कि मतदान प्रक्रिया की पूरी वीडियो रिकार्डिंग पूरे समय तक कराएं और मतदान करने की समस्त जानकारी मतदान करने वाले कर्मचारियों को अवश्य समझा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एडीएम वंदना त्रिवेदी एवं नगर मजिस्ट्रेट डॉ. सदानंद गुप्ता को निर्देश दिए कि समस्त मतदान कर्मचारियों का शत-प्रतिशत मतदान कराएं। जिलाधिकारी ने कालेज के कक्षों में मतदान कर्मचारियों को दी जा रहीं ईवीएम एवं वीवीपैट का निरीक्षण किया
तथा मास्टर ट्रेनरों से कहा कि मतदान कर्मचारियों ईवीएम एवं वीवीपैट संचालन की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हों।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नवीन गल्ला मंडी में स्ट्रांग रूमों में रखी 23 फरवरी 2022 निर्वाचन के लिए सेट की जा रही ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर जानकारी की। इस दौरान स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed