{"_id":"5b5f58624f1c1b61508b6409","slug":"111532975202-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो-21-गांव त्योरी के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल को संबोधित करते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर। अमर उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-21-गांव त्योरी के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल को संबोधित करते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर। अमर उजाला
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कछौना। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने विकास खंड के ओडीएफ गांव त्योरी मतुआ के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को चौपाल लगाई। इसमें ग्रामीणों ने उनके सामने समस्याओं की झड़ी लगा दी। बिजली, शौचालय, आवास की दर्जनों समस्याओं को सुनकर मंत्री ने जल्द जांच कराने की बात कही और आश्वासन देकर चले गए।
चौपाल में गांव निवासी माम सिंह ने घर में शौचालय न होने की बात कही। ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत लाइन को बदलने और पात्रों को आवास न मिलने की शिकायत मंत्री से की। प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण होगा। कहा कि पिछले 70 सालों से देश की व्यवस्था बिगड़ी है। अब हर गांव, हर घर का विकास होगा। लेकिन इसमें समय लगेगा। आधे घंटे में वह काफिले के साथ रवाना हो गए। इस दौरान बीडीओ बुद्धदेव द्विवेदी, एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार तिवारी, विनोद साहनी, जेई राजेश गौतम, पशु चिकित्साधिकारी रमेश सिंह यादव, प्रधान कंचन वर्मा, प्रधान पति शैलेंद्र, क्षेत्रीय लेखपाल व ग्रामीण मौजूद रहे।
इस ओर भी देखिएगा मंत्री जी
कछौना। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि शायद विकास की किरण गांव को रोशन करेगी लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। ग्रामीण संदीप सिंह पुत्र मोहनलाल रजनेश पुत्र प्रताप, राजेश सिंह ,रामखेलावन आदि ने बताया कि उनके घरों में शौचालय नहीं हैं। वह बरसात में गिरे हुए घरों में रह रहे हैं। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन अभी तक इन्हें आवास नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि काश, मंत्री जी इस ओर भी देख लेते।
विज्ञापन
शौचालयों में भरे कंडे और लकड़ी
कछौना। गांव में अभी तक 141 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। अधिकांश शौचालय बंद पडे़ हैं, साथ ही कुछ गिरने की कगार पर हैं। कुछ शौचालयों में लकड़ी और कंडा भरा है। जिस पर मंत्री जी की निगाह नहीं गई।
समस्याओं की भरमार, आश्वासन दे चले गए प्रभारी मंत्री
- ओडीएफ गांव त्योरी मतुआ में मंत्री ने लगाई चौपाल
- ग्रामीणों ने की बिजली, शौचालय, आवास संबंधी शिकायत