फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   टायर फटने से निकले रिम के छल्ले में फंसकर चालक की मौत

टायर फटने से निकले रिम के छल्ले में फंसकर चालक की मौत

Sat, 01 Jul 2017 07:15 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
टायर फटने से निकले रिम के छल्ले में फंसकर चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहानी। प्राइवेट बस का पंचर पहिया बदलते समय सपोर्टर पहिया का टायर फटने से निकले रिम के छल्ले में फंसकर चालक की मौत हो गई। रिम के छल्ले में फंसकर करीब दस फीट तक उछलने के बाद चालक नीचे गिरा था। वह जहानीखेड़ा से मोहम्मदी तक बस चलाता था। मृतक कोतवाली क्षेत्र के पंडरवा किला का निवासी था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पंडरवा किला निवासी शरीफ का बेटा जमालुद्दीन (40) चालक था। वह जहानी खेड़ा से मोहम्मदी तक प्राइवेट बस चलाता था। शनिवार को सुबह जहानीखेड़ा से सवारियां लेकर मोहम्मदी जाना था। वह बस ले जाने की तैयारी कर रहा था। तब तक बस के पीछे की साइड का एक पहिया पंचर हो गया। इसके चलते उसने जैक लगाया और पंचर पहिया बाहर निकालने का प्रयास करने लगा। पंचर पहिया बाहर निकलते ही साथ में लगे लगे दूसरे पहिये का टायर तेज धमाके के साथ दगा। धमाके के साथ ही दूसरे पहिये के रिम का छल्ला निकल कर जमालुद्दीन के शरीर को फंसाते हुए करीब दस फीट ऊपर उछल कर नीचे गिरा। रिम के छल्ले की चोट व ऊपर से नीचे गिरने के कारण जमालुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर व सीने में गंभीर चोटें आई। आस-पास के दुकानदार उसे सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर परिजन पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। मृतक के तीन बेटे व तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन


- रिम के छल्ले में फंसकर चालक की मौत
- पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पंडरवा किला का निवासी था चालक
- बस का पंचर पहिया खोलने के दौरान दूसरे पहिये का टायर फटा, रिम में फंसकर करीब दस फीट उछल कर जमीन पर गिरा


फोटो -34 , मृतक जमालुद्दीन के रोते-बिलखते परिजन।
फोटो- 35, अस्पताल परिसर में मौजूद पंडरवा किला के ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed