{"_id":"594141c24f1c1b6e178b45b7","slug":"111497448898-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंफर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंफर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। पाली रोड पर डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर निवासी सुशील (25) बुधवार को अपनी नानी जितनी देवी और बहन सरस्वती को लेकर ग्राम सहोरा स्थित डॉक्टर के क्लीनिक पर गया था। नानी और बहन दोनों को क्लीनिक पर छोड़ने के बाद वह सामान लेने के लिए शाहाबाद नगर में आया था। वापस जाते वक्त रास्ते में सफीपुर गांव के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर प्रवीण दीक्षित ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता आशाराम ने बताया कि सुशील दो भाइयों में बड़ा था। दो साल पहले ही सुशील की शादी हुई थी। पिता आशाराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।
- डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
- शाहाबाद से घर वापस जाते वक्त हुआ हादसा