फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पति की डांट से क्षुब्ध महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क खुद को जिंदा जलाया

पति की डांट से क्षुब्ध महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क खुद को जिंदा जलाया

Sat, 15 Jul 2017 11:54 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पति की डांट से क्षुब्ध महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क खुद को जिंदा जलाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में शनिवार को पति की डांट से क्षुब्ध विवाहिता ने केरोसिन डालकर खुद को जिंदा जला लिया। महिला चूल्हे पर खाना बना रही थी। खेत से आए पति ने चाय बनाने को कहा था। उसने चाय बनाने से इनकार कर दिया था। इस पर पति ने डांट दिया था।

मझिला थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी राम सिंह ने बेटी रिंकी (32) की शादी करीब 11 साल पहले इसी थाना क्षेत्र के कैमी गांव निवासी श्यामबाबू के साथ की थी। उसके दो बेटियां नेहा (10) व रीतू (8) हैं। शनिवार को श्यामबाबू खेत में धान लगवा रहा था। रिंकी की सास व घर के अन्य सदस्य भी खेत पर थे। रिंकी घर पर खाना पका रही थी। करीब आठ बजे श्यामबाबू घर आया था। रिंकी चूल्हे पर खाना बना रही थी। श्यामबाबू ने उससे चाय बनाने को कहा। रिंकी ने बाद में चाय बनाने की बात कही। इस बात को लेकर श्याम बाबू का पारा चढ़ गया। उसने रिंकी को काफी फटकारा। इससे क्षुब्ध होकर रिंकी कमरे के अंदर गई और केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार मचाते हुए कमरे के बाहर भागती हुई निकली। पड़ोसियों की मदद से श्याम बाबू ने रिंकी को आग की चपेट से अलग किया, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। ससुरालपक्ष के लोग शव ले गए। मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर नहीं आए थे। एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


- पति की डंाट से क्षुब्ध महिला ने खुद को जिंदा जलाया
- मझिला थाना क्षेत्र के कैमी गांव की निवासी थी मृतका
- चाय बनाने से इनकार करने पर पति ने डांटा था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed