{"_id":"5942c9cc4f1c1b14758b4640","slug":"100-patients-of-diarrhea-recruitment-in-15-days-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में 15 दिन में डायरिया के 100 रोगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में 15 दिन में डायरिया के 100 रोगी भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
बाल रोग विभाग के वार्ड में भर्ती डायरिया की चपेट में आए बच्चे।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। डायरिया तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है। पिछले 15 दिन में जिला अस्पताल में डायिरया के 100 रोगियों को भर्ती कराया गया है। जबकि पिछले दो दिन में डायरिया की चपेट में आकर गंभीर हालत होने पर पांच की मौत हुई है। गुरुवार को जिला अस्पताल में डायरिया के आठ और रोगी भर्ती कराए गए।
विज्ञापन
पारा चढ़ने के साथ बीमारियों का हमला तेजी से हो रहा है। सबसे अधिक डायरिया हो रहा है। नौ से 31 मई तक जिला अस्पताल में डायरिया के 160 रोगी भर्ती कराए गए थे। जबकि एक से 15 जून तक100 डायरिया के रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। डायरिया क ी चपेट में आकर पिछले दो दिन में ही पांच की मौत हुई हैं।
विज्ञापन
जिसमें पिहानी ब्लॉक के अलग-अलग गांव में चार मौतें हुई हैं। जबकि माधौगंज ब्लॉक में एक वृद्धा की मौत हुई है। गुरुवार को भी जिला अस्पताल में डायरिया के आठ और रोगी भर्ती कराए गए। भर्ती रोगियों में सूरज (4)निवासी मुरीदखानी पिहानी, हर्षित (5) निवासी आशानगर, शिशवर्मा (4) निवासी खडरियाखेड़ा पिहानी, अवनीश (3), शुुभम (5) निवासी शाहाबाद, अंबिका (15) , ब्रजलाल (20) और सुमेर (22) निवासी अगौलपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
मंसूरनगर में चार डायरिया की चपेट में आए
पिहानी (ब्यूरो)। ब्लॉक के मंसूरनगर में गुरुवार को डायरिया ने चार और लोगों को चपेट में ले लिया। रोगियों को उल्टी दस्त आने के बाद परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। भर्ती हुए लोगों में जीनत (11), सुंदर लाल (75), सोहनी (13)व सुब्रत (6) शामिल हैं। इसके अलावा कस्बा निवासी सीमा (35), इलिया (8), मोहल्ला छिपिटोला के मोहम्मद अंजर (17)और तूबा (2) को भर्ती कराया गया है।