फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   10 lakh screening in 10 days, 174 TB cases found

10 दिन में 10 लाख की स्क्रीनिंग, मिले 174 टीबी केस

Sun, 17 Jan 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
10 lakh screening in 10 days, 174 TB cases found
फोटो-8-कुछ इस तरह घर-घर जाकर टीमों ने खोजे टीबी के रोगी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला क्षय रोग विभाग की ओर से गठित टीम ने एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) कार्यक्रम में 174 टीबी के नए रोगी खोजे हैं। विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर करीब 10 लाख लोगों की स्क्रीनिंग में ये मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

दो से 12 जनवरी तक चले विशेष अभियान में जिले में कुल 174 टीवी के नए मरीज चिह्नित किए गए हैं। इन सभी मरीजों को चिह्नित करने के साथ ही उपचार शुरू कर दिया गया है। इस दौरान विभाग की 314 टीमों ने करीब 10 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की। टीवी के लक्षणों के बारे में जानकारी दी और संदिग्ध केस पाए जाने पर उनकी जांच कराई गई।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह अजवानी ने बताया कि टीबी की जांच और उपचार की निशुल्क सुविधा जिले में उपलब्ध है। अपने आसपास किसी भी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखें तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ब्लॉकों में मिले मरीज
शहर में तीन मरीज, कोथावां में 12, संडीला में 56, माधौगंज में 17, हरपालपुर में चार, शाहबाद में छह, पिहानी में पांच, टड़ियावां में सात, सांडी में तीन, टोडरपुर में 12, हरियावां में दो, कछौना में दो, भरखनी में दो, अहिरोरी में 13, सुरसा में पांच, बावन में चार, बिलग्राम में 11, मल्लावां में पांच, भरावन में पांच नए केस मिले हैं।
निक्षय पोषण योजना मरीजों को दिलाएगी लाभ
टीबी का इलाज करा रहे प्रत्येक मरीज को उपचार के दौरान निक्षय पोषण योजना के तहत सरकार द्वारा 500 रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि उनके खाते में दी जा रही है।
एसीएफ के दौरान जो भी मरीज मिले हैं, उनका 24 से 48 घंटे के भीतर उपचार शुरू करने के साथ ही निक्षय पोर्टल पर भी ब्योरा दिया जाएगा। उन्हें अपने खानपान का ध्यान रखने के लिए सरकार द्वारा दिए जा रहे पांच सौ रुपये प्रति माह की प्रोत्साहन समय से उनके खाते के माध्यम से मिलने लगेंगे।

25 जनवरी तक जारी रहेगा तीसरे चरण का अभियान
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण का अभियान 13 जनवरी से जारी है। जोकि 25 जनवरी तक चलेगा। इस चरण में मेडिकल स्टोर, नर्सिंग होम, पैथालॉजी आदि में टीबी के रोगियों की पड़ताल की जाएगी। इसको लेकर स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed