{"_id":"0348cbc0437b670bf27014d0ed35f1da","slug":"1-10-lakh-looted-from-dead-couple-s-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की बंट मारकर दंपति से 1.10 लाख लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे की बंट मारकर दंपति से 1.10 लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मवैया गांव के पास दो बाइकों पर आए छह लुटेरों ने तमंचे की बट से घायल कर दंपति से 1.10 लाख रुपया लूट लिया। दंपति बैंक से रुपया निकाल कर घर लौट रहे थे।
कोतवाली क्षेत्र के मवैया गांव निवासी शमशेर अपनी पत्नी फातिमा के साथ बैंक आफ इंडिया की पिहानी शाखा से ग्रीन कार्ड से 1.10 लाख रुपये निकाल कर साइकिल से घर लौट रहे थे।
दोपहर लगभग दो बजे मवैया से थोड़े फासले पर ही पीछे से दो बाइकोें पर सवार होकर छह युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों की मंशा भांप शमशेर व उनकी पत्नी खेत की ओर भागे। बदमाशों ने पीछा किया। दोनों को दबोचने के बाद तमंचे की बट और राड से पीट कर लहूलुहान कर दिया। वे 1.10 लाख रुपये छीनकर भाग निकले। उधर से गुजर रहे गदनहिया गांव निवासी आरिफ ने घायल दंपति को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने सीएचसी पहुंच कर दंपति से जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसी तरह शाहपुर गांव निवासी बीमा कंपनी के अभिकर्ता जयपाल पुत्र रामलाल को शुक्रवार दोपहर हरैया-निपनिया नहर पुल के बीच बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया। तमंचा लगाकर जेब से पांच हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।