फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youth dropped in Ganga by moving train.

चलती ट्रेन से गंगा में गिरा युवक

Thu, 15 Jun 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 15 Jun 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
Youth dropped in Ganga by moving train.
गंगा में गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला

चलती ट्रेन से पश्चिम बंगाल का युवक बृहस्पतिवार शाम को ब्रजघाट गंगा में गिर गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही लालकुआं एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने के दौरान खिड़की के पास बैठा एक युवक शाम करीब पांच बजे झटका लगने पर ब्रजघाट गंगा में गिर पड़ा।
विज्ञापन


गंगा में डुबकी लगाने वालों का शोर सुनकर नाव चलाने वाले मल्लाहों ने उसे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।   सूचना पर पहुंची सौ नंबर पुलिस ने उसे गढ़ सीएचसी में भर्ती करा दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कपड़ों की तलाशी के दौरान मिली डायरी में अंकित नाम पते के आधार पर मृतक शेखर 25 साल पुत्र राजन चक्रवर्ती पश्चिमी बंगाल का रहने वाला था।

जो गर्मी से बचने को खिड़की के पास बैठा था और नींद की झपकी में चलती ट्रेन से गंगा में गिर गया। शव को पोस्टमार्टम को भेजकर परिजनों को खबर कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed