{"_id":"6a0341fddf3d6d70dd0d77a6","slug":"young-man-who-went-to-take-bath-in-harora-canal-goes-missing-under-suspicious-circumstances-in-hapur-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: हरोड़ा नहर में नहाने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पत्नी की सूचना पर शुरू की गई तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: हरोड़ा नहर में नहाने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पत्नी की सूचना पर शुरू की गई तलाश
Tue, 12 May 2026 08:38 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 12 May 2026 08:38 PM IST
सार
रझेटी गांव का 22 वर्षीय शोएब मंगलवार को लापता हो गया। हरोड़ा नहर में डूबने की आशंका है। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रझेटी निवासी 22 वर्षीय युवक शोएब पुत्र सरकार मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के हरोड़ा नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू करा दी गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शोएब मंगलवार को घर से निकला था। उसकी पत्नी फराह ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि शोएब हरोड़ा नहर में स्नान करने के लिए गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने नहर किनारे खोजबीन की तो वहां कुछ सामान मिलने पर डूबने की आशंका गहरा गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नहर में तलाश अभियान शुरू कराया। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। परिजन युवक की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि युवक की तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन