{"_id":"691b61c18acd07bd0f0256f2","slug":"young-man-dies-after-being-hit-by-tractor-cultivator-hapur-news-c-306-1-gha1001-118647-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रैक्टर-कल्टीवेटर की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रैक्टर-कल्टीवेटर की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालौनी में रविवार को ट्रैक्टर और कल्टीवेटर की चपेट में आने से दिल्ली निवासी भव्य रावल (29) गंभीर रूप से घायल हो गए। भव्य को गाजियाबाद के अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक गांव में अपने दोस्त के शादी समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ आए थे। भाई की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के थाना आनंदविहार क्षेत्र के रामविहार निवासी लक्ष्य रावल ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनके भाई भव्य रावल के गांव सालौनी निवासी मित्र अवनीश की बरात सोमवार को जानी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए भव्य अपनी पत्नी और अन्य दोस्तों के साथ 15 नवंबर को वहां पहुंचे। लक्ष्य का कहना है कि रविवार शाम हल्दी की रस्म के बाद भव्य और उनके कुछ दोस्तों ने विवाह स्थल के पीछे स्थित खेत पर लगे नलकूप के पास बैठकर शराब का सेवन किया। वहीं पर पास के खेत में चालक अपने ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा था।
दोबारा खेत पर खींच ले गई मौत
पीड़ित ने बताया कि शराब पीने के बाद भव्य अपनी पत्नी के साथ खाना खाने चले गए थे। खाना खाकर वह खेत पर पहुंचे, जहां पर चालक से तन्मय सिंगल ने ट्रैक्टर चलाने के लिए ले लिया। पार्थ गुप्ता भी साथ में बैठा था। दोनों ने भव्य को भी ट्रैक्टर पर बैठने के लिए बुलाया। उनका भाई सही ढंग से बैठ नहीं सका। इसी बीच तन्मय ने तेजी और लापरवाही से ट्रैक्टर चला दिया। खेत में गिरे भव्य के शरीर पर ट्रैक्टर का पहिया और उसमें लगा कल्टीवेटर चढ़ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद आरोपी उनके भाई को हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें बाहर से ही बड़े अस्पताल ले जाने को कहा। वहां से उन्हें गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मृतक की शादी केवल नौ माह पहले ही हुई है।