{"_id":"67aa38c224321fb55e03e5d3","slug":"young-man-caught-doing-obscenity-with-a-teenage-girl-hapur-news-c-306-1-gha1001-112617-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किशोरी के साथ अश्लीलता करते युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किशोरी के साथ अश्लीलता करते युवक को पकड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ले में लोगों ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर रहे युवक को पकड़ लिया। लोगों ने युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार की दोपहर को नगर के मोहल्ला निवासी कुछ महिलाएं अपने घरों के बाहर बैठी थीं। तभी उन्होंने देखा कि 14 वर्ष की किशोरी युवक के साथ पास के मकान में गई है। महिलाओं को कुछ शक हुआ, तो उन्होंने आसपास रहने वाले अन्य लोगों को भी मामले की जानकारी दी। जानकारी पर मोहल्ले के युवा एकत्र होकर उस घर में पहुंच गए। जहां युवक किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। युवक की हरकतों को देखकर मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई की। वहीं, सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक और किशोरी से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।