{"_id":"68ab4f8676942458c1079413","slug":"you-can-make-payments-at-the-post-office-using-upi-and-qr-code-hapur-news-c-135-1-hpr1001-129145-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डाकघर में यूपीआई, क्यूआर कोड से कर सकेंगे भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डाकघर में यूपीआई, क्यूआर कोड से कर सकेंगे भुगतान
विज्ञापन
हापुड़। डाक विभाग में एडवांस सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद डाक सेवाओं के लिए डाकघरों में यूपीआई, क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा मिलेगी। वहीं डिजिपिन सेवा की शुरुआत होने के बाद अधूरे पते पर पार्सल, डाक और रजिस्ट्री आसानी से पहुंच सकेगी।
अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में डाक विभाग का सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया था। शुरुआत में तो सर्वर में दिक्कत होने के कारण लोगों को डाक सेवा संबंधित कार्य में परेशानी झेलनी पड़ी थी, लेकिन अब सर्वर चालू होने से तेजी से कार्य हो रहा है और लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। अभी तक डाकघर में सेवाओं के लिए नकद भुगतान करना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब यूपीआई, क्यूआर कोड से भी भुगतान कर सकेंगे।
वहीं डाक विभाग अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डिजिपिन सेवा की शुरुआत की है। इस तकनीक के माध्यम से डाकिया अधूरे या अस्पष्ट पते पर चिट्ठी, पार्सल या स्पीड पोस्ट को सटीक लोकेशन पर पहुंचा सकेगा। अब से पूर्व डाक विभाग द्वारा अनेक बार अधूरे पते या गलत जानकारी के कारण पार्सल वापस लौटा दिए जाते थे। इससे उपभोक्ता को भी परेशानी होती है और विभाग को भी नुकसान होता था। इस समस्या के समाधान के लिए डिजिपिन की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर श्रवण कुमार ने बताया कि यूपीआई, क्यूआर कोड के माध्यम से डाक सेवा का भुगतान करने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं डिजिपिन यानी डिजिटल पिन एक दस अंकों को यूनिक कोड है, डिजिपिन का प्रयोग करते समय पिन कोड डालने की आवश्यकता नहीं होगी। डिजिपिन के माध्यम से डाक विभाग को जीपीएस के माध्यम से स्थान की सटीक लोकेशन मिल जाएगी। इससे पार्सल या डाक सटीक पते पर पहुंच जाएगी और समय की भी बचत होगी।