{"_id":"5949395a4f1c1b8f148b476f","slug":"yoga-day-todey-preparedness-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस आज, तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस आज, तैयारियों में जुटा प्रशासन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 20 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
योगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। मोदीनगर रोड स्थित श्रीमति ब्रह्मा देवी बालिका विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी भी मौजूद रहेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सभी जिले के प्रभारी मंत्रियों को अपने जिले में रहकर योग कराने के निर्देश दिए थे। इसके चलते हापुड़ जिले के प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी मंगलवार शाम को ही हापुड़ पहुंच रहे हैं। वह मोदीनगर रोड स्थित श्रीमति ब्रह्मादेवी बालिका विद्या मंदिर में आयोजित योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
योग दिवस को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। डीएम कृष्णा करुनेश ने लोगों से योग दिवस पर कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
विज्ञापन
शिवपुरी स्थित पार्क में आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय योग महोत्सव के दूसरे दिन लोगों ने योगाभ्यास में उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें लोगों ने सूर्य नमस्कार के साथ विभिन्न आसन का अभ्यास किया।
शिविर में प्रशिक्षक उदय कसंल ने लोगों को सूर्य नमस्कार, हनुमान बैठक, ताड़ आसन, वृक्ष आसन, तितली आसन व हास्य योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया। इसके साथ ही लोगों ने शीतली प्राणायाम, शीतकारी प्राणायाम, मुस्कान पर आधारित प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास किया।
कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख विपिन भारद्वाज ने बताया कि योग के प्रति समाज के लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। इससे लोग शिविर में उत्साह के साथ भाग ले रहें हैं। 21 जून को शिविर के समापन अवसर पर लोगों को शारीरिक व मानसिक परेशानियों से मुक्ति के सरल उपायों के बारे में बताया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में 22 जून से 26 जून तक पांच दिवसीय आनंदोस्तव का आयोजन शिवपुरी स्थित गर्ग हैंडलूम परिसर में किया जाएगा। शिविर में भाग लेने पहुंची पालिका अध्यक्ष मालती भारती को संस्था के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सुभाष गर्ग, पंकज कंसल, नलिन बंसल, शिवांग सिंहल, श्यामसुंदर, संजीव बंसल, रमन गर्ग, गजेंद्र, शिल्पी कंसल, अलका गर्ग, संजना सिंहल, अंशिका कंसल आदि मौजूद रहे।
गरीब-मजदूर वर्ग के साथ ही किसी कारणवश स्कूल जाने से वंचित रहने वाले बच्चों को शिक्षित बनाने के उद्देश्य से गढ़ क्षेत्र के गांवों में एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं।
इसे और भी प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ब्रजघाट गंगानगरी के लाल मंदिर परमानंद आश्रम में आचार्यों के सात दिवसीय क्षमता विकास वर्ग प्रशिक्षण के चौथे दिन योग के बारे में बताया गया।
इसमें मुख्य वक्ता वेस्टर्न यूपी के संभाग प्रमुख प्रहलाद प्रसाद ने बताया कि एकल विद्यालय की स्थापना 1988 में झारखंड में की गई थी। गढ़ क्षेत्र में 180 विद्यालयों समेत देश भर में कुल 780 विद्यालयों द्वारा एकल विद्यालय अभियान चलाकर गरीब बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से आचार्यों को शिक्षा को रोचक बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर महेश आर्य, प्रमोद सिंह, राजीव कुमार, राजबहादुर, रामभरोसे शर्मा, रामौतार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
गढ़ क्षेत्र में बुधवार को कई जगह योगाभ्यास किया जाएग। मुख्य कार्यक्रम गुरुकुल पूठ में होगा, जिसमें योगाचार्य स्वामी धर्मेश्वरानंद सरस्वती योगाभ्यास कराएंगे। योगाचार्य डॉ.मनोज कुमार ने बताया कि चौपला स्थित शहीद पार्क के पास सप्तऋषि युग चेतना परिषद के तत्वाधान में विराट योग चिकित्सा शिविर और दीप महायज्ञ होगा।
नगराध्यक्ष योगेश वर्मा और युवा मोर्चा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विनय त्यागी ने बताया कि भाजपाई आर्य समाज मंदिर में योग करेंगे। राम मनोहर लोहिया कॉलेज में एसडीएम मीनू राणा के नेतृत्व में योग शिविर लगेगा। वहीं भाकियू हाईवे जाम के दौरान योगाभ्यास करेगी।