फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Worshipped Goddess Brahmacharini and sought blessings for happiness and prosperity.

Hapur News: मां ब्रह्मचारिणी का पूजन कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Worshipped Goddess Brahmacharini and sought blessings for happiness and prosperity.
रोशनी से जगमग हुआ चंडी मंदिर----नवरात्र में शहर के मंदिर रंगबिरंगी रोशनी में नहाए हुए है। मंदिर
हापुड़। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर माता रानी को पुष्प, फल और प्रसाद अर्पित किया।
विज्ञापन

मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंगलवार को माता के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा होगी।
नवरात्र के चलते सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर के चंडी मंदिर, मां मनसा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन

महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कतार में लगकर माता के दर्शन किए। कई श्रद्धालुओं ने घरों में भी मां दुर्गा की आराधना की। व्रत रखने वाले भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर परिवार की सुख-शांति और उन्नति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडी मंदिर और मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। मंदिरों में आने वाले भक्तों ने परिवार के साथ पूजा कर मां दुर्गा से सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

रोशनी से जगमग हुआ चंडी मंदिर----नवरात्र में शहर के मंदिर रंगबिरंगी रोशनी में नहाए हुए है। मंदिर

रोशनी से जगमग हुआ चंडी मंदिर----नवरात्र में शहर के मंदिर रंगबिरंगी रोशनी में नहाए हुए है। मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed