{"_id":"680a6fa5b08961b74a0b0b34","slug":"worker-protest-in-mill-hapur-news-c-306-1-gha1001-114257-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कर्मचारियों ने चीनी बिक्री कार्यालय पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कर्मचारियों ने चीनी बिक्री कार्यालय पर जड़ा ताला
Thu, 24 Apr 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। पिछले आठ दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे चीनी मिल के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को चीनी बिक्री कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। वहीं, शीरे की आपूर्ति भी ठप कर दी है। मिल प्रबंधन द्वारा सही आश्वासन न मिलने से कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ रहा है।
रिटेनरशिप और अवकाश के भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल के कर्मचारी आठ दिन से आंदोलन करते हुए मिल परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। जिससे गुस्साए कर्मचारियों ने मिल के कार्यालय का बंद कर दिया। जिसके बाद चीनी बिक्री का काम फिलहाल बंद हो गया है। जिसके बाद डिस्टलरी को जाने वाले शीरे पर भी रोक लगाते हुए वाहन खड़े करा लिए। आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि अभी भी मिल प्रबंधन उनकी बात नहीं सुनता है, तो चीनी मिल का सारा काम ठप करा दिया जाएगा। इस दौरान सुदेश पाल, अमरपाल, नारायण सिंह, रणजीत सिंह, दानवीर, पवन त्यागी, दिनेश शर्मा अरुण त्यागी आदि मौजूद रहे।