{"_id":"666f1399e89ba966a4086f6e","slug":"women-fell-from-stairs-hapur-news-c-306-1-gha1001-107521-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मायके गई महिला की सीढि़यों से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मायके गई महिला की सीढि़यों से गिरकर मौत
Sun, 16 Jun 2024 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव भैना निवासी महिला की शनिवार की रात सीढि़यों से गिरकर मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भैना निवासी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा की ससुराल जनपद बिजनौर के जमालदीपुर में है। उनकी पत्नी मनीषा शर्मा (40 वर्ष) करीब 10 दिन पहले दोनों बेटियों को साथ लेकर गर्मियों की छुट्टी में मायके गई थीं। शनिवार की रात परिवार के अन्य लोगों के साथ वह घर की छत पर सो रही थीं। देर रात अचानक आंख खुलने पर वह छत से नीचे उतर रही थी। इस दौरान अचानक मनीषा का पैर फिसल गया और वह सीढिय़ों से फिसलकर नीचे गिरकर घायल हो गईं। जिनके चीखने की आवाज सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और मनीषा को तुरंत ही स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन जमालदीपुर के लिए रवाना हो गए। रविवार की दोपहर मृतका का शव गांव पहुंचा, जिसके बाद गमगीन माहौल में ब्रजघाट गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।