{"_id":"66a27fd123f2f219f30f21c3","slug":"women-died-in-hospital-hapur-news-c-135-1-hpr1001-113093-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Thu, 25 Jul 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। कपूरपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव डहाना निवासी सुधा (28) की हापुड़ के फ्रीगंज रोड स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल में भारी पुलिस बल पहुंचा और परिजनों को समझाकर शांत किया।
परिजनों के अनुसार सुधा का मायका फ्रीगंज रोड स्थित किठौरिया मोहल्ले का ही है। दो वर्ष पहले ही उसकी शादी डहाना निवासी सचिन के साथ हुई थी। पेट में दर्द की शिकायत पर उसने अस्पताल में चिकित्सक को दिखाया था। अल्ट्रासाउंड में पेट में रसौली निकली थी, जिसके बाद चिकित्सक ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे महिला का ऑपरेशन किया गया। लेकिन शाम करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। सुधा की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को लगी तो बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पति का आरोप था कि सुधा की सभी रिपोर्ट ठीक थीं, ऐसे में चिकित्सकों ने ऑपरेशन में लापरवाही की है। हंगामा होता देख चिकित्सक अस्पताल से बाहर निकल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों का समझाबुझाकर शांत किया।
कोट -
परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। संंबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।-वरुण कुमार मिश्रा, सीओ।