{"_id":"6a7369f2e53c0f58b90a5bdb","slug":"women-celebrated-the-hariyali-teej-event-with-great-enthusiasm-hapur-news-c-135-1-hpr1001-146151-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज कार्यक्रम
विज्ञापन
रेलवे रोड पर आयोजित हरियाली तीज के कार्यक्रम में डांस करती वैश्य समाज उत्तर प्रदेश महिला संगठन
हापुड़। शहर के रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार को वैश्य समाज उत्तर प्रदेश महिला संगठन के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। पारंपरिक परिधान व 16 शृंगार से सुसज्जित होकर सभी महिलाओं ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष व राज्य दर्जा राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता और उनकी पत्नी एकता गुप्ता ने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की बधाई दी। संस्था के संस्थापक नरेंद्र कुमार अग्रवाल व संरक्षिका सुशील अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल ने सभी बहनों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी।
जिला अध्यक्ष अर्चना कंसल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सभी के अंदर ऊर्जा का संचार करते हैं। मंत्री पूनम गुप्ता ने कहा कि तीज त्योहार से ही हमारी भारतीय संस्कृति सुदृढ़ होती है। अनीता गुप्ता, ममता अग्रवाल, गीतिका, सीमा मीणा, गीता ने नाटकों से सभी का मनोरंजन किया। नृत्य, मल्हार, भजन झूले के साथ विभिन्न खेलों में अनेकों उपहार भी जीते।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, पूर्व पालिका अध्यक्ष मालती भारती, लीना सिंघल, विमलेश शर्मा, नीरू मित्तल, मंजू गोयल, दीपा महेश्वरी आदि भी मौजूद रहीं।