फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Woman strangled to death over money transaction dispute

Hapur News: रुपये के लेनदेन के विवाद में महिला की गला घोटकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Woman strangled to death over money transaction dispute
हापुड़। रुपये के लेनदेन और सामान के लिए चले आ रहे पारिवारिक विवाद में देवरानी और उसके रिश्तेदारों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला के शव को बोरे में बंद कर पास ही रेत के ढेर में दबा दिया। लेकिन गश्त कर रही पुलिस को संदिग्धों पर शक हो गया और मामला खुल गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर के नक्काकुआं जैन वाली गली निवासी प्रियंका (35) पत्नी सुरेश का काफी समय से अपने पति से विवाद चल रहा था। इसके बाद सात साल पहले वह सुरेश को छोड़कर वह जिला बुलंदशहर के गांव वैरा फिरोजपुर निवासी अशोक के साथ प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन बाद में अशोक से भी उसका विवाद हो गया। फिलहाल कुछ दिनों से पिलखुवा के खेड़ा में अशोक की मौसी की लड़की के पास रह रही थी। जबकि उसकी देवरानी खुशबू कुचेसर रोड चौपला पर रहती है।
विज्ञापन


चार दिन पहले प्रियंका खुशबू के पास रहने के लिए आई थी। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात प्रियंका का खुशबू उसकी बहन राखी से विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ने भाई अमन और चाचा महिपाल के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रात के समय ही आरोपियों ने प्रियंका के शव को बोरे में बंद कर उसे कुचेसर रोड चौपला फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे रेत के ढेर में दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

पुलिस गश्त में दिख गए संदिग्ध ---

घटना का शायद इतनी आसानी से पर्दाफाश नहीं हो पाता यदि पुलिस सतर्क नहीं होती। जिस समय आरोपी शव को रेत के ढेर में दबा रहे थे उसी समय थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता टीम के साथ गश्त कर रहे थे। पुलिस को कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस ने लोगों ने पूछताछ करने का प्रयास किया तो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने गहनता से उस स्थान की तलाश की तो उन्हें तड़के यहां ढेर में शव दबा मिल गया। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिनाख्त कर उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की।


--------

पूछताछ में खुल गया पूरा मामला

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पांच मार्च 2024 को मृतका के दूसरे पति अशोक से भी झगड़े के बाद फैसला हुआ था। इसमें उसे 35 हजार रुपये व कुछ घरेलू सामान मिला था। जिसमें से उसने 20 हजार रुपये देवरानी खुशबू की बहन राखी को दिए थे। जिन्हें वह लगातार वापस मांग रही थी। चार दिन पहले सभी ने उसे कुचेसर चौपला पर बुलाया था और विवाद के बाद सभी ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया। मामले में मृतका के रिश्तेदार धीरज कुमार ने चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed