{"_id":"680df29ab0ff393bf60f67fb","slug":"woman-murdered-and-her-body-thrown-in-the-garden-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: महिला की हत्या कर शव बाग में फेंका, चार दिन पहले अपहरण कर लाया था पति; दोनों के बीच विवाद चल रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: महिला की हत्या कर शव बाग में फेंका, चार दिन पहले अपहरण कर लाया था पति; दोनों के बीच विवाद चल रहा था
Sun, 27 Apr 2025 02:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:32 PM IST
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर के मीरा रेती स्थित झंडे के पीछे एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। महिला की शिनाख्त हापुड़ के मजीदपुरा निवासी शाजिया (24)के रूप में हुई है। आरोप है कि उसका चार दिन पूर्व पति द्वारा अपहरण कर लिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह करीब नौ बजे नगर के कुछ लोग झंडे के पीछे स्थित आम के बाग में घूमने के लिए गए थे। जहां उन्होंने एक महिला का शव पड़ा हुआ देखा। कुछ ही देर में मामले की जानकारी नगर मेंआग की तरह फैल गई, जिससे सैकड़ो लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
कुछ देर के बाद हापुड़ के मोहल्ला मजीदपूरा निवासी शकील ने मृतक की पहचान अपनी मौसी साजिया के रूप में की। उसने बताया कि साजिया का निकाह करीब चार साल पहले हापुड़ के मोहल्ला मजीद पूरा निवासी जीशान के साथ हुआ था। पिछले काफी समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके कारण शाजिया अपनी मां सहाना के पास रहती थी। चार दिन पूरी जीशान साजिया का हापुड़ नगर से अपहरण कर ले आया था जिसके बाद उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर साजिया की हत्या कर दी है। पुलिस ने परिजन द्वारा दी गई जानकारी के बाद आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन