फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Woman arrested along with her partner for kidnapping child in Hapur

बच्चा चुराने वाली लेडी साथी संग अरेस्ट: भीख मांग रहे हारुन को बाइक पर बैठकर ले गए, गर्म कपड़े का दिया था लालच

Tue, 30 Dec 2025 05:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Tue, 30 Dec 2025 05:33 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि यह दोनों बच्चे को बेचने की फिराक में थे। महिला का नाम बरखा और इसके साथी की पहचान शिवा निवासी भीमनगर के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Woman arrested along with her partner for kidnapping child in Hapur
आरोपी बरखा और शिवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ से तीन साल के बच्चे के अपरहण के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। बच्चे की अपरहण की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। आरोपियों ने बच्चे को गर्म कपड़े दिलाने के बहाने बाइक सवार महिला और युवक ने मासूम बच्चे का अपरहण किया था। 

विज्ञापन

बच्चे को बेचने के फिराक में थे दोनों
पुलिस ने बताया कि यह दोनों बच्चे को बेचने की फिराक में थे। महिला का नाम बरखा और इसके साथी की पहचान शिवा निवासी भीमनगर के तौर पर हुई है। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल बाइक को भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
बीते शुक्रवार (26 दिसंबर) को हापुड़ के सबसे व्यस्त तहसील चौपले से ये दोनों भीख मांगने वाले एक तीन साल के हारुन को लेकर फरार हो गए थे। बच्चे के बड़े भाई के अनुसार युवक युवती उसे और उसके मासूम को चिप्स दिलाने के बहाने बाइक पर बिठाकर ले गए थे और उसे वापस छोड़कर छोटे भाई को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अब खुलासा किया है कि इन्होंने बच्चे को गर्म कपड़े दिलाने की बात कही थी। 

विज्ञापन

हारुन की मां और बड़ा भाई मांगते हैं भीख
मूलरूप से कासंगज जिला निवासी हसीना ने बताया कि वह काफी समय से हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रहती है। वह और उसका बड़ा बेटा मोहब्बत और तीन साल का छोटा बेटा हारुन तहसील चौपले के आसपास भीख मांगने का काम करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed