{"_id":"5947f3b94f1c1b8c1a8b49a9","slug":"when-the-rain-falls-the-city-will-be-submerged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश होते ही शहर हो जाएगा जलमग्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश होते ही शहर हो जाएगा जलमग्न
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालों की अगर जल्द सफाई नहीं हुई तो बारिश पड़ते ही पूरा शहर जलमग्न हो जाएगा क्योंकि वर्तमान में शहर के अधिकांश नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। जबकि शहर के लोग लगातार सफाई कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मानसून शुरू होने ही वाला है और नगर पालिका ने शहर के नालों की अभी तक सफाई नहीं कराई है। हालत यह है कि इन दिनों हाईवे के सर्विस रोड, गढ़ी मोहल्ले, चंडी रोड, रेलवे रोड, मोदीनगर बस स्टैंड का नाला गंदगी से अटा पड़ा है।
विज्ञापन
ऐसे में अगर बारिश हो जाती है तो शहर में बारिश के पानी से पानी, पानी हो जायेगा और लोगों को खासी परेशानी होगी। ऐसा नहीं है कि लोग नालों की सफाई कराने की मांग नहीं उठा रहे।
विज्ञापन
लगातार सफाई कराने की मांग उठाने के बाद भी पालिका के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदीप कुमार विमल, रामबीर सिंह, अमित ने बताया कि नालों की जल्द सफाई होनी चाहिए ताकि बारिश के समय शहर में जलभराव न हो सके।
उधर, पालिका सफाई निरीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि समय समय पर नालों की सफाई कराई जाती है। बारिश में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। जिन नालों में गंदगी जमा है जांच कर उनकी सफाई करा दी जाएगी।