फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   weather

Hapur News: सुबह गर्मी ने छुड़ाया पसीना, दोपहर बाद मौसम बदलने से मिली राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
weather
धूप में बाजार से सामान खरीदकर सड़क पर जाती महिलाएं। संवाद
हापुड़। जिले में गर्मी का सितम फिर से बढ़ने लगा है। सुबह से ही चटक धूप खिलने से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। सोमवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली तो आकाश में काले बादल छा जाने के साथ ही तेज हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक गर्मी का प्रकोप बढ़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और चटक धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर भी बढ़ते गए। दोपहर तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिससे लोगों को गर्मी से पसीना छूटने लगा। घरों से बाहर जरूरी कार्यों के लिए निकलने लोग चटक धूप और गर्मी के कारण परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। आसमान में काले बादल छा जाने के साथ ही तेज हवा चलने लगी, जिससे गर्मी का असर कम हुआ। देर शाम तक मौसम ऐसा ही बना रहा और करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम तक बारिश होने की संभावना भी बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार का कहना है कि इस सप्ताह धीरे धीरे गर्मी का सितम बढ़ेगा। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, साथ ही गर्म हवाओं का प्रकोप भी लोगों को सताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed