{"_id":"67c8854962252d67420e7664","slug":"weather-changes-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121138-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धूल भरी हवाओं ने किया परेशान, दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धूल भरी हवाओं ने किया परेशान, दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
Wed, 05 Mar 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बुधवार को दिनभर चलीं तेज हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दिन में 31 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली, अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार देर रात हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास करा दिया। बुधवार सुबह भी तेज हवाएं चलीं, यहां तक कि धूप में भी लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। लेकिन हवा के कारण धूल उड़ती रही, जिसके कारण दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को अधिक परेशानी हुई। शाम को सूरज ढलने के बाद सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 24 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि बुधवार को दिन में अधिकतम 31 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही हवाएं चलती रहेंगी। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।