फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   weather change

Hapur News: तेज हवाओं से दो डिग्री गिरा तापमान, धूल ने किया परेशान

Thu, 13 Feb 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 13 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
weather change
हापुड़। मौसम के बदलते मिजाज से लोग परेशान हैं। कभी धूप तो कभी तेज हवाएं लोगों को सता रही हैं। बृहस्पतिवार को दिन में 24 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक तेज हवा चली, जिससे अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि हवा के साथ धूल ने लोगों को काफी परेशान किया। शुक्रवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी का अनुमान है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला चल रहा है। पिछले दो दिन से तेज हवाओं का असर जारी है। बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप भी खिली। लेकिन इस बीच तेज हवा चलती रही, जिससे सड़कों पर धूल उड़ती रही। हवा के चलते दो पहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम ढलने के बाद चली शीत लहर ने कंपकंपी छुड़ा दी। अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान अभी भी 11 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि पछुवा हवा के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी तेज हवा चलेगी, लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed